पश्चिम बंगाल

Jalpaiguri: ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद सड़क पर बिखरी मछलियां, भीड़ जुटी

Admindelhi1
7 Sept 2026 2:26 PM IST
Jalpaiguri: ट्रक-पिकअप की टक्कर के बाद सड़क पर बिखरी मछलियां, भीड़ जुटी
x
हादसे में सड़क पर बिखरीं मछलियां, लूटने के लिए उमड़ी भीड़

जलपाईगुड़ी: मयनागुड़ी के दोमहानी मोड़ के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार तड़के मछली से लदी एक पिकअप वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी। हादसे में पिकअप वैन का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, दुर्घटना के बाद पिकअप वैन में लदी मछलियां सड़क पर बिखर गई। इस दौरान सड़क पर बिखरी मछलियां को लूटने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।

जानकारी के अनुसार, मछली लदी पिकअप वैन राष्ट्रीय राजमार्ग से गुजर रही थी। इसी दौरान दोमहानी मोड़ के पास सड़क पर खड़े एक ट्रक को चालक देख नहीं पाया और पिकअप वैन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक वाहन के अंदर फंस गया।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। काफी मशक्कत के बाद चालक को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल अस्पताल भेजा गया। वहीं, घायल खलासी को भी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

इधर, दुर्घटना के बाद मछलियां सड़क पर बिखर गई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इस दौरान कुछ लोगों को सड़क पर गिरी मछलियां उठाकर ले जाते हुए भी देखा गया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

Next Story