पश्चिम बंगाल

जलपाईगुड़ी: एक युवक दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में हुआ गिरफ्तार

Admin Delhi 1
20 April 2022 11:28 AM GMT
जलपाईगुड़ी: एक युवक दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में हुआ गिरफ्तार
x

सिटी क्राइम न्यूज़: नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म की कोशिश के आरोप में पुलिस ने मंगलवार देर रात एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम बाबूलाल राय है। वह राजगंज ब्लॉक के कुकुरजान ग्राम पंचायत के सरकार पाड़ा का निवासी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार दोपहर नाबालिग घर में सो रही थी। तभी पड़ोस में रहने वाला युवक बाबूलाल राय घर में घुसा और उसके साथ दुष्कर्म करने का कोशिश करने लगा। नाबालिग के चिल्लाने पर बाबूलाल राय भाग निकला। जिसके बाद नाबालिग के परिवार की ओर से राजगंज थाने में युवक के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है।

इसी शिकायत के आधार पर पुलिस ने मंगलवार देर रात बाबूलाल राय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपित युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Next Story