पश्चिम बंगाल

नौवीं की छात्रा से की सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी में से एक गिरफ्तार

Kunti Dhruw
18 Dec 2021 3:59 PM GMT
नौवीं की छात्रा से की सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी में से एक गिरफ्तार
x
पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्द्धमान जिले में 15 वर्षीय एक किशोरी से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

कोलकाता : पश्चिम बंगाल के पूर्व बर्द्धमान जिले में 15 वर्षीय एक किशोरी से कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना के सिलसिले में दो आरोपितों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना गुरुवार शाम को भतार पुलिस थाना इलाके के अमारुन बाजार के समीप हुई जब नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा बाजार गई थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित ई-रिक्शा (टोटो) चालक और लड़की की जान-पहचान का है।

घटना के दिन उसने लड़की को बाजार की तरफ जाते देखा और उसे वहां छोड़ने की पेशकश दी। लेकिन रास्ते में एक अन्य आरोपित रिक्शा में बैठ गया और दोनों लड़की को एक सुनसान जगह पर ले गए तथा उससे सामूहिक दुष्कर्म किया।अधिकारी ने बताया कि दोनों आरोपित लड़की को घटनास्थल पर छोड़कर फरार हो गए। इसके बाद नाबालिग बाजार लौटी और स्थानीय लोगों को इस घटना के बारे में बताया, जिन्होंने उसके परिवार को यह सूचना दी। पीड़िता का भतार अस्पताल में इलाज चल रहा है।
उन्होंने बताया कि लड़की के परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है जिसके बाद शुक्रवार को ई-रिक्शा चालक को गिरफ्तार किया गया और अन्य आरोपित की तलाश की जा रही है। गिरफ्तार आरोपित को बर्द्धमान पोक्सो अदालत में पेश किया गया, जहां उसे तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
Next Story