पश्चिम बंगाल

इंडिगो एयरलाइंस के विमान दिल्ली से इंफाल जा रहे कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग

Kunti Dhruw
14 July 2022 9:28 AM GMT
इंडिगो एयरलाइंस के विमान दिल्ली से इंफाल जा रहे कोलकाता में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
x
दिल्ली से इंफाल जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान की बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

कोलकाता। दिल्ली से इंफाल जा रहे इंडिगो एयरलाइंस के विमान की बुधवार को कोलकाता एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। इंडिगो की विमान संख्या- 6ई2615 को मणिपुर की राजधानी इंफाल में उतरना था लेकिन वहां खराब मौसम के चलते लैंडिंग नहीं हो पाई। वहां आसमान में बहुत देर तक चक्कर लगाने के बाद विमान का ईंधन भी समाप्त होने की ओर था, जिसके बाद विमान को कोलकाता में लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया। यहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। हालांकि सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। विमान में 141 यात्री सवार थे। पिछले 18 दिनों में स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खराबी की आठ घटनाओं के बाद विमानन नियामक डीजीसीए ने स्पाइसजेट को हाल में कारण बताओ नोटिस जारी किया था। अधिकारियों ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) घटना की जांच कर रहा है।

बताया गया कि इंडिगो की विमान संख्या- 6ई2615 को मणिपुर की राजधानी इंफाल में उतरना था लेकिन वहां खराब मौसम के चलते लैंडिंग नहीं हो पाई। वहां आसमान में बहुत देर तक चक्कर लगाने के बाद विमान का ईंधन भी समाप्त होने की ओर था, जिसके बाद विमान को कोलकाता में लैंडिंग कराने का फैसला लिया गया। यहां विमान की सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।हालांकि इंडिगो से इस मामले पर बयान के लिए संपर्क नहीं हो पाया।
बता दें कि इससे पहले बीते छह जुलाई को इंडिगो की रायपुर-इंदौर उड़ान के चालक दल के सदस्यों ने विमान के गंतव्य पर उतरने के बाद उसमें धुआं देखा। यह जानकारी विमानन नियामक डीजीसीए के अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री विमान से सुरक्षित उतर गए। अधिकारियों ने कहा कि नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) घटना की जांच कर रहा है।
अधिकारियों ने कहा कि ए320 विमान के उतरने के बाद विमान के चालक दल के सदस्यों ने केबिन में धुआं देखा।पिछले 18 दिनों में स्पाइसजेट के विमानों में तकनीकी खराबी की आठ घटनाओं के बाद विमानन नियामक डीजीसीए ने स्पाइसजेट को हाल में कारण बताओ नोटिस जारी किया था।


Next Story