पश्चिम बंगाल

भारत-बांग्लादेश सीमा: 7000 लोगों की भीड़ से माहौल गरमाया

Saba Naaz
21 Jun 2026 8:47 PM IST
भारत-बांग्लादेश सीमा: 7000 लोगों की भीड़ से माहौल गरमाया
x

पश्चिम बंगाल: पश्चिम बंगाल के मालदा जिले से सटी भारत-बांग्लादेश सीमा पर सोमवार को भारी तनाव की स्थिति बन गई। सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने भारतीय क्षेत्र में अवैध रूप से घुसने की कोशिश कर रहे बांग्लादेशी नागरिकों को रोकने और वापस खदेड़ने की कार्रवाई शुरू की, जिसके बाद सीमा पर स्थिति बिगड़ गई।

जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई के दौरान बांग्लादेश सीमा सुरक्षा बल (BGB) और लगभग 5 से 7 हजार लोगों की भीड़ जीरो लाइन पर जमा हो गई और विरोध करने लगी। हालात को देखते हुए दोनों ओर से तनाव बढ़ गया, जिसके बाद सीमा पर सुरक्षा और कड़ी कर दी गई तथा रेड फ्लैग भी लगाया गया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, मालदा के सुखदेवपुर गांव में करीब 15 बांग्लादेशी नागरिकों ने घुसने की कोशिश की थी। ग्रामीणों ने बीएसएफ के साथ मिलकर उन्हें खदेड़ दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि सीमा पार से आने वाले कुछ असामाजिक तत्व महिलाओं और बच्चों को परेशान करते हैं, जिससे इलाके में दहशत का माहौल रहता है।

ग्रामीणों ने सीमा पर कंटीले तारों की फेंसिंग लगाने की मांग भी की है ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

इस घटना के बाद राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। भाजपा नेताओं ने राज्य सरकार पर सवाल उठाते हुए इसे गंभीर सुरक्षा चूक बताया है। वहीं केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने लोगों से शांति बनाए रखने और बीएसएफ पर भरोसा रखने की अपील की है। इसके अलावा शांतनु ठाकुर ने सीमा पार से घुसपैठ की साजिश का आरोप लगाया है।

फिलहाल सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और सुरक्षा बल पूरी नजर बनाए हुए हैं।

Next Story