- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- चुनावी मौसम में वंदे...
पश्चिम बंगाल
चुनावी मौसम में वंदे मातरम जैसे मुद्दे उठाकर लोगों का ध्यान भटकाया जा रहा है : शुभंकर सरकार
SHIDDHANT
14 Feb 2026 8:34 PM IST

x
Kolkata कोलकाता। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) शासित पश्चिम बंगाल में इसी साल विधानसभा चुनाव हैं, जिसको लेकर राजनीतिक बयानबाजी तेज है। इस बीच पश्चिम बंगाल कांग्रेस अध्यक्ष शुभंकर सरकार ने शनिवार को भाजपा पर राजनीतिक ध्रुवीकरण करने का गंभीर आरोप लगाया। कांग्रेस नेता शुभंकर सरकार ने आईएएनएस से बात करते हुए राज्य में बढ़ते राजनीतिक ध्रुवीकरण पर चिंता जताई और कहा कि 2026 विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही धार्मिक और राजनीतिक मुद्दे जोर पकड़ेंगे।
सरकार ने कहा, "चुनावी मौसम में 'वंदे मातरम' जैसे मुद्दे उछालकर ध्यान भटकाया जा रहा है, जबकि युवाओं की असली समस्या जैसे बेरोजगारी पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा। मैं बस दो या तीन बातें कहना चाहता हूं, और मैं कोई और मुद्दा नहीं उठाना चाहता। जैसे-जैसे 2026 के चुनाव करीब आएंगे, आप देखेंगे कि धार्मिक और राजनीतिक ध्रुवीकरण की कोशिशें बढ़ रही हैं।"
कांग्रेस नेता ने कहा, "बाइनरी पॉलिटिक्स का एक साफ पैटर्न सामने आएगा। मंदिर बनाने, मस्जिद बनाने, गीता पढ़ने या कुरान पढ़ने की बातें होंगी। लेकिन मुझे हिंदू और मुस्लिम युवाओं के असली मुद्दों जैसे बेरोजगारी पर फोकस करने वाली कोई रैली या आंदोलन नहीं दिख रहा है।"
उन्होंने कहा कि कांग्रेस अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी), और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के मुद्दों पर फोकस कर रही है। आज हमारे पास एससी डिपार्टमेंट की कॉन्फ्रेंस है। एससी, एसटी और ओबीसी के लिए राहुल गांधी लड़ रहे हैं, समाज में कितने एससी, एसटी और ओबीसी हैं, उनकी भी गिनती होनी चाहिए। पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक रूप से जाति और धर्म आधारित विभाजन कम रहा है, लेकिन चुनावी राजनीति इसे बदलने की कोशिश कर रही है।
उन्होंने भाजपा सरकार की रणनीति पर कटाक्ष करते हुए कहा, "आप इस भाजपा सरकार को पूरी तरह से नहीं समझते हैं। अभी, वे वंदे मातरम गाने का मुद्दा जोर-शोर से उठा रहे हैं क्योंकि 2026 के चुनाव पास आ रहे हैं। चुनाव खत्म होने के बाद, वे कहानी बदलना शुरू कर सकते हैं, जैसे कि बंकिम दा मछली खाते थे, या इस पर बहस कर सकते हैं कि उन्होंने बड़ी मछली खाई या छोटी मछली, और क्या छोटी मछली को शाकाहारी या मांसाहारी माना जाता है। इस तरह की बहस सिर्फ शोर मचाने का एक तरीका है। यह बांटने वाली राजनीति का एक रूप है।
Tagsकोलकाताशुभंकर सरकारपश्चिम बंगालकांग्रेसभाजपाविधानसभा चुनाव 2026राजनीतिक ध्रुवीकरणबेरोजगारीटीएमसीएससी-एसटी-ओबीसीजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





