पश्चिम बंगाल

पर्वतीपुर इलाके में बेटी ने अपने मां के साथ मिलकर सौतेले पिता को मौत के घाट उतरा

Admin Delhi 1
1 April 2022 9:51 AM GMT
पर्वतीपुर इलाके में बेटी ने अपने मां के साथ मिलकर सौतेले पिता को मौत के घाट उतरा
x

सिटी क्राइम न्यूज़: हावड़ा जिले के डोमजूर के पर्वतीपुर इलाके में एक शख्स की उसके घर में ही हत्या कर दी गई। मृत व्यक्ति का नाम शेख सलाम (55) बताया गया है। इस मामले में मृतक की दूसरी पत्नी और उसकी बेटी पर हत्या का आरोप लगा है। डोमजूर थाने की पुलिस ने आरोपित महिला को उसकी बेटी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शेख सलाम पहले मुंबई में रहता था। पिछले कुछ वर्षों से वह अपनी दूसरी पत्नी और बेटी के साथ डोमजूर में रह रहा था। उसकी सोने चांदी की एक दुकान थी। गुरुवार रात शेख सलाम की दूसरी पत्नी सुल्ताना बेगम ने अचानक अपने पड़ोसियों को फोन किया। पड़ोसी जब घर में आए तो उन्होंने देखा कि शेख सलाम बिस्तर पर मृत पड़ा हुआ था। उसके गले पर काला निशान था और जुबान बाहर निकली हुई थी। पड़ोसियों को सुल्ताना ने बताया शाम को दो आदमी उसके घर पर आने वाले थे। इसलिए शेख सलाम के कहने पर वह अपनी बेटी के साथ पहले ही बाहर चली गई थी। थोड़ी देर बाद जब वह लौटी तो देखा कि सलाम बिस्तर पर मृत पड़ा हुआ था।

सूचना मिलने पर डोमजूर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और संदेह होने पर पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पूछताछ के दौरान सुल्ताना बेगम और उसकी बेटी ने स्वीकार किया कि उन्होंने ही शेख सलाम की हत्या की है। सुल्ताना ने बताया कि शेख सलाम लंबे समय से उनकी बेटी पर शारीरिक अत्याचार कर रहा था। इस कारण उसे मारने की योजना बनाई गई। पुलिस ने इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Next Story