पश्चिम बंगाल

एयरहोस्टेस बनने का सपना टूटा तो किया सुसाइड

Bhumika Sahu
18 July 2022 5:28 AM GMT
एयरहोस्टेस बनने का सपना टूटा तो किया सुसाइड
x
एयरहोस्टेस

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कोलकाता. 17 वर्ष की मामन दास एयरहोस्टेस बनना चाहती थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। जैसे तैसे करके कुछ समय तक उसके प्रशिक्षण का खर्च उठाया गया था। हाल फिलहाल प्रशिक्षण बंद हो गया था। जिससे दुखी होकर उसने नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली। मामला हरिदेवपुर थानान्तर्गत नवपल्ली इलाके का है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक उसने अपने कमरे में नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या की है। घर के लोगों ने उसे सुुबह कई बार फोन किया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। बाद में दरवाजा तोडऩे पर उसके मुंह से झाग निकलता देखा गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका की मां के मुताबिक पैसों के अभाव के कारण वे अपनी बेटी का सपना पूरा नहीं कर सके। इसलिए लड़की हमें छोड़कर चली गई।
पहले भी किया था आत्महत्या का प्रयास
पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक मामन का सपना एयरहोस्टेस, फ्लाइट अटेंडेंट बनने का था। उस सपने को पूरा करने के प्रशिक्षण की कीमत बहुत ज्यादा होती है। वह विशेष प्रशिक्षण पाठ्यक्रम में भर्ती हुई थी। आर्थिक समस्या के कारण उसे प्रशिक्षण बीच में ही छोडऩा पड़ा था। वह डिप्रेशन में थी। गत दस जुलाई को भी उसने आत्महत्या करने की कोशिश की थी। मां को वीडियो कॉल कर नींद की गोलियां खा ली थीं। तीन दिन तक अस्पताल में भर्ती रहने के बाद उसे 13 तारीख को अस्पताल से छुट्टी मिली थी। घर लाए जाने के दो दिन बाद उसने फिर नींद की गोलियां खाकर आत्महत्या कर ली।
उभरती मॉडल का शव मिला
बांसद्रोणी के फ्लैट में पाई गई फंदे से लटकी
कोलकाता. महानगर कोलकाता में एक और उभरती हुई मॉडल का शव मिला है। बांसद्रोणी के फ्लैट से उसका शव फंदे से लटकते हुए मिला। फंदा तौलिया की सहायता से बांधा गया था। घटनास्थल से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस उसके परिचितों और रूम मेट से पूछताछ कर रही है। मृतका का नाम पूजा सरकार है। उसने अभी-अभी मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा था। वह उत्तर 24 परगना के गायघाटा की निवासी है। गोबरडांगा हिंदू कॉलेज की छात्रा है। छह माह पूर्व वह बांसद्रोणी इलाके में रहने आई थी। वह देर रात घर लौटती थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि फ्लैट में पूजा के अलावा एक अन्य युवती रहती थी। कई बार दोनों की आवाजें देर रात तक सुनी जाती थीं।
फोन करने के बाद भी जवाब नहीं
पूजा की रूम मेट के अनुसार उसने शनिवार की रात कमरे का दरवाजा बंद कर लिया। कई बार फोन करने के बाद भी कोई जवाब नहीं आया तो उसने अन्य फ्लैटों के निवासियों को सूचित किया। पड़ोसी जमा हुए। उसके कमरे के अंदर गए तो उसे तौलिये से पंखे से लटका देखा। इसकी सूचना तुरंत बांसद्रोणी थाने को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची। शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। मृतका के परिजनों को घटना की जानकारी दी गई।
पांचवीं मॉडल ने की आत्महत्या
कुछ महीनों के भीतर महानगर में यह पांचवीं मॉडल की मौत हुई है। पांचों के आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई है। इससे पहले टॉलीवुड सीरियल अभिनेत्री व मॉडल पल्लवी दे, विदिशा, मंजूषा, सरस्वती के शव भी पाए गए थे। मनोविदों का कहना है कि ज्यादातर मामलों में डिप्रेशन आत्महत्या का मुख्य कारण बनकर उभरता है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि क्या पूजा की आत्महत्या के पीछे असली वजह मानसिक थकान है।
हरिदेवपुर में युवती का शव मिला
कोलकाता. हरिदेवपुर थानान्तर्गत कल्याणनगर में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा को उसके घर के कमरे से बेहोशी की हालत में पाया गया। विद्यासागर स्टेट जनरल अस्पताल ले जाने पर पुलिस ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका का नाम पूजा कुंडु(20) है। कमरे से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस उसके परिजनों से पूछताछ कर रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया है।


Next Story