- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- लियोनल मेसी से जरूर...

x
Kolkata कोलकाता: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने कहा है कि दुर्गा पूजा के दौरान हर साल खुशी का माहौल रहता है। उन्होंने कहा कि घर में पूजा होने की वजह से ज्यादा घूमने का अवसर नहीं मिल पाता है।सौरव गांगुली ने कहा कि दुर्गा पूजा इतना बड़ा त्यौहार है। हर साल दुर्गा पूजा की वजह से खुशी का माहौल रहता है। हमारे यहां दुर्गा पूजा होती है। इसलिए हम अन्य पंडालों में घूमने नहीं जा पाते। हम लोग सिर्फ 8-9 पंडालों में घूमने गए हैं। दुनिया के दिग्गज फुटबॉलर और अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को विश्व कप जिताने वाले लियोनल मेसी अपनी भारत यात्रा के दौरान कोलकाता आने वाले हैं। कोलकाता में उनका विशिष्ट लोगों से मिलने सहित कई कार्यक्रम हैं। सौरव गांगुली भी मेसी के कोलकाता दौरे को लेकर काफी उत्साहित हैं।
गांगुली ने कहा, "लियोनल मेसी कोलकाता आने वाले हैं। वह निश्चित रूप से उनसे मिलेंगे। सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशिष गांगुली ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा, "हर साल की तरह इस साल की भी हमारी दुर्गा पूजा बहुत अच्छी रही। हम लोग बाहर नहीं जा पाते हैं। हमारे घर में और पड़ोस में पूजा होती है। ज्यादा समय इधर ही गुजरता है। सौरव गांगुली एक बार फिर बंगाल क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बन चुके हैं। आने वाले समय में अंतर्राष्ट्रीय मैचों का आयोजन संघ किस तरह करेगा? इस सवाल का जवाब देते हुए स्नेहाशिष गांगुली ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय मैच बीसीसीआई के कैलेंडर के मुताबिक होंगे। हमारे पास फिलहाल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक टेस्ट मैच है। उसके बाद टी20 विश्व कप होना है। देखना होगा कि टी20 विश्व कप में हमें कितने मैच मिलते हैं।
Tagsसौरव गांगुलीदुर्गा पूजाकोलकातालियोनल मेसीबंगाल क्रिकेट संघक्रिकेटटेस्ट मैचटी20 विश्व कपस्नेहाशिष गांगुलीत्यौहारजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





