- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- लोगों की मिठास साथ...
पश्चिम बंगाल
लोगों की मिठास साथ लेकर जा रहा हूं: पूर्व राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस
SHIDDHANT
11 March 2026 9:23 PM IST

x
Kolkata कोलकाता। C. V. Ananda Bose ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद से इस्तीफे के बाद कहा कि उन्होंने राज्य में बिताए अपने साढ़े तीन वर्षों के कार्यकाल का भरपूर आनंद लिया और यहां के लोगों का स्नेह हमेशा याद रहेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल के लोगों, इस महान भूमि और इसकी समृद्ध संस्कृति से उन्हें बहुत कुछ सीखने और अनुभव करने का अवसर मिला। उन्होंने कहा कि वह बंगाल के लोगों से मिली मिठास और उजाला अपने साथ लेकर जा रहे हैं।
पूर्व राज्यपाल ने Mamata Banerjee का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उनके प्रति जो सम्मान और संवेदनशीलता दिखाई, वह बंगाल की महान सांस्कृतिक परंपरा को दर्शाता है। सी.वी. आनंद बोस ने बताया कि राज्यपाल पद से इस्तीफा देने के बाद शिष्टाचार के अनुसार उन्हें दिल्ली जाकर Droupadi Murmu को अपना इस्तीफा सौंपना था, इसलिए वह दिल्ली गए थे।
उन्होंने कहा कि अब उन्होंने जीवन के 75 वर्ष पूरे कर लिए हैं और उन्हें लगा कि यह उनके लिए रुकने का सही समय है। उन्होंने नए राज्य पाल को अपना मित्र बताते हुए कहा कि वह एक बेहद सक्षम आईपीएस अधिकारी रहे हैं और उन्हें अपने नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं देते हैं। पूर्व राज्यपाल ने यह भी कहा कि वह भविष्य में मतदान करने के लिए जरूर पश्चिम बंगाल आएंगे।
Tagsसीवी आनंद बोसपश्चिम बंगाल राज्यपालइस्तीफाममता बनर्जीबंगाल राजनीतिराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मूकोलकाता खबर.जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





