पश्चिम बंगाल

पति ने पत्नी की हत्या के बाद थाने में जाकर किया आत्मसमर्पण

Admin Delhi 1
4 April 2022 6:32 PM IST
पति ने पत्नी की हत्या के बाद थाने में जाकर किया आत्मसमर्पण
x

सिटी न्यूज़: हुगली जिले के बैंडेल के बंजारापाड़ा इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या करने के बाद थाने में जाकर आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार सोमवार को सनी पासी नामक व्यक्ति ने थाने में जाकर अपनी पत्नी के हत्या की बात बताई जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। सनी ने पुलिस को बताया कि उसे संदेह था कि उसकी तीसरी पत्नी रानी पासी के किसी अन्य व्यक्ति से अवैध सम्बंध हैं। इसलिए रविवार रात उसने अपनी पत्नी के सिर पर भारी वस्तु से वार कर उसकी हत्या कर दी और लाश को एक परित्यक्त स्थान पर फेंक दिया।

खबर लिखे जाने तक पुलिस ने रानी पासी के शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था और आगे की कार्रवाई में जुटी थी।

Next Story