- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- पंचायत सदस्य के पति पर...
पश्चिम बंगाल
पंचायत सदस्य के पति पर गर्भवती महिला से मारपीट का आरोप, अस्पताल में भर्ती
jantaserishta.com
7 Nov 2026 4:46 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
भाजपा ने इन आरोपों को खारिज किया है.
कोलकाता: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के दिनहाटा थाना क्षेत्र के एक गांव में भाजपा की पंचायत सदस्य के पति और उसके सहयोगियों पर चार महीने की गर्भवती महिला के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। पुलिस ने शनिवार को बताया कि पीड़िता का अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, भाजपा ने इन आरोपों को खारिज किया है।
यह घटना दिनहाटा में एक सप्ताह पहले हुई ऐसी ही एक अन्य घटना के बाद सामने आई है। उस मामले में तृणमूल कांग्रेस की एक पंचायत सदस्य के देवर और उनकी आठ महीने की गर्भवती पत्नी पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कथित तौर पर हमला किया था। बाद में महिला ने मृत बच्चे को जन्म दिया था। कूचबिहार जिला पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "पीड़िता से बात की गई है और उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू हो गई है।" पीड़िता फिलहाल दिनहाटा उप-जिला अस्पताल में भर्ती है। उसने मीडिया को बताया कि स्थानीय पंचायत सदस्य बीना बर्मन के पति भवसिंधु बर्मन और उनके साथियों ने उसके पति की पिटाई की। जब वह अपने पति को बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद रात में उसे दिनहाटा उप-जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला के मुताबिक, दोपहर में उसका अल्ट्रासाउंड भी किया गया।
हालांकि, सिताई विधानसभा क्षेत्र के भाजपा मंडल अध्यक्ष शंकु सरकार ने आरोपों से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि उनकी जानकारी के अनुसार, पंचायत सदस्य के घर पर विवाहेतर संबंधों से जुड़े एक मामले में मध्यस्थता बैठक हुई थी। इसमें भाजपा के दो अन्य ग्राम पंचायत सदस्य भी मौजूद थे। बैठक में बातचीत हुई थी, लेकिन किसी के साथ मारपीट नहीं हुई। उन्होंने आरोपों को निराधार बताया। इस बीच, पीड़िता के परिजनों ने शुक्रवार दोपहर दिनहाटा थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में भाजपा पंचायत सदस्य समेत कई लोगों के नाम शामिल हैं।
गौरतलब है कि करीब एक सप्ताह पहले दिनहाटा के बाराशकदल ग्राम पंचायत के कुचनी गांव में तृणमूल पंचायत सदस्य के देवर और उनकी आठ महीने की गर्भवती पत्नी पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हमला किया था। इसके बाद महिला ने दिनहाटा उप-जिला अस्पताल में मृत बच्चे को जन्म दिया था। इस घटना के बाद काफी हंगामा हुआ था। मामले में आठ लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिनमें से साहेबगंज पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था, जबकि बाकी आरोपी फरार हैं।
अब दिनहाटा में गर्भवती महिला के साथ मारपीट का नया मामला सामने आने के बाद इलाके में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
Tagsबंगालदिनहाटापंचायत सदस्यगर्भवती महिला से मारपीटBengalDinhataPanchayat memberassault on a pregnant woman
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





