पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा ऐलान: हुमायूं कबीर की पार्टी 182 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

SHIDDHANT
27 Dec 2025 10:35 PM IST
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा ऐलान: हुमायूं कबीर की पार्टी 182 सीटों पर लड़ेगी चुनाव
x
Kolkata कोलकाता। निलंबित तृणमूल कांग्रेस नेता और भरतपुर से विधायक हुमायूं कबीर ने शनिवार को कहा कि उनकी नवगठित जनता उन्नयन पार्टी पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में 182 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि उनकी पार्टी का मुख्य लक्ष्य भाजपा को सत्ता में आने से रोकना है। हुमायूं कबीर ने बताया कि वे चुनावी गठबंधन के लिए इंडियन सेक्युलर फ्रंट (आईएसएफ) और असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम से बातचीत के इच्छुक हैं। हालांकि, आईएसएफ की ओर से अब तक किसी तरह के गठबंधन पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। कबीर ने कहा कि यदि एआईएमआईएम गठबंधन में शामिल होना चाहती है तो उसका स्वागत है।
इससे पहले हुमायूं कबीर ने कहा था कि उनकी पार्टी राज्य की कुल 294 विधानसभा सीटों में से 135 सीटों पर चुनाव लड़ेगी और उनका लक्ष्य कम से कम 90 सीटें जीतने का था। लेकिन अब उन्होंने अपनी रणनीति में बदलाव करते हुए 182 सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा की है। उनका दावा है कि वे अगले साल बनने वाली सरकार में निर्णायक भूमिका निभाएंगे। शनिवार को मीडिया से बातचीत में हुमायूं कबीर ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा, "जो लोग मुझे गद्दार कह रहे हैं, वही लोग मुस्लिम समाज को हर कदम पर धोखा देते आए हैं। वक्फ एक्ट के मुद्दे पर भी समुदाय को गुमराह किया गया। कहा गया कि इसे अकेले संभाल लेंगे, लेकिन हकीकत में लोगों को ठगा गया।"
अपनी चुनावी रणनीति को लेकर कबीर ने कहा, "182 सीटों पर चुनाव लड़ने के बाद जो नतीजे आएंगे, वे चमत्कारी होंगे। ऐसा परिणाम होगा, जो बंगाल के बड़े-बड़े अनुभवी नेता भी नहीं कर पाए। हालांकि, उन्होंने सीटों के बंटवारे को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी है। हुमायूं कबीर ने कहा कि वे 31 दिसंबर तक गठबंधन को लेकर चल रही बातचीत का इंतजार करेंगे, उसके बाद पूरी तस्वीर साफ की जाएगी। कबीर ने यह भी बताया कि वे रोजाना तीन विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार करेंगे और समय बचाने के लिए हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करेंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें तृणमूल कांग्रेस, भाजपा, कांग्रेस या माकपा से कोई चिंता नहीं है।
इस बीच, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने हुमायूं कबीर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कोई भी पार्टी बना सकता है, इसमें कोई दिक्कत नहीं है। फैसला जनता करती है, और जनता समझदार है। उन्होंने यह भी कहा कि 2019 में कबीर भाजपा में शामिल हुए थे और अब धार्मिक मुद्दों को राजनीति से दूर रखना चाहिए।
Tagsहुमायूं कबीरजनता उन्नयन पार्टीपश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव182 सीटेंभाजपाआईएसएफएआईएमआईएमचुनावी गठबंधनममता बनर्जीतृणमूल कांग्रेसअभिषेक बनर्जीविधानसभा क्षेत्रप्रचारहेलीकॉप्टरमुस्लिम समाजवक्फ एक्टचुनावी रणनीतिराजनीतिक बयानविपक्षगठबंधन चर्चा2025 बंगाल चुनावसीट बंटवाराचुनावी परिणामचुनावी दावेदारीराजनीतिक गठबंधनचुनावी मैदानराजनीतिक भविष्यधार्मिक मुद्देपार्टी घोषणाचुनावी प्रचारविधानसभा चुनाव 2025जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story