पश्चिम बंगाल

हैवानियत घटना : दंपती ने अपने बच्चे को पहले जमीन पर पटका, मौत नहीं हुई तो बोरे में भरकर लगाई आग

Kunti Dhruw
22 Jun 2022 6:20 PM GMT
हैवानियत घटना : दंपती ने अपने बच्चे को पहले जमीन पर पटका, मौत नहीं हुई तो बोरे में भरकर लगाई आग
x
बड़ी खबर

West Bengal - कोलकाता में इसे हैवानियत ही आप कहेंगे। शराब के नशे में एक दंपती ने पहले आपस में मारपीट की। इसके बाद गुस्से में आकर अपने चार महीने के बच्चे को जमीन पर पटक दिया। बचा जब नहीं मरा तो उसे एक बोरे में भरकर जिंदा जलाने लगे। इस बीच स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ी। लोगों ने हस्तक्षेप कर बच्चे को पहले बचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। फिलहाल दोनों पति-पत्नी पुलिस के हिरासत में हैं।

इसे हैवानियत ही आप कहेंगे। शराब के नशे में एक दंपती ने पहले आपस में मारपीट की। इसके बाद गुस्से में आकर अपने चार महीने के बच्चे को जमीन पर पटक दिया। बचा जब नहीं मरा तो उसे एक बोरे में भरकर जिंदा जलाने लगे। इस बीच स्थानीय लोगों की नजर उन पर पड़ी। लोगों ने हस्तक्षेप कर बच्चे को पहले बचाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। फिलहाल दोनों पति-पत्नी पुलिस के हिरासत में हैं। यह घटना पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले के बेलदा थाना अन्तर्गत खाकुड़दा इलाके की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी पति-पत्नी का नाम अजय सिंह और सुस्मिता सिंह है।
सूत्रों का कहना है कि अजय सिंह और सुस्मिता सिंह दोनों शराब पीने के आदी हैं। सुबह-शाम दोनों शराब के नसे में चूर रहते हैं। नशे में वे आपस में मारपीट भी करते रहते हैं। बुधवार को भी ऐसा ही हुआ। लेकिन बुधवार दिनांक 22 जून, 2022 की घटना और दिनों से अलग थी। जो भी इस घटना को सुनता है। उसके रोंगटे खड़े हो जा रहे हैं। पशुतुल्य इस माता-पिता को सभी कोस रहे हैं।
स्थानीय पुलिस का कहना है कि शराब पीने को लेकर दोनों में बुधवार को झगड़ा हुआ था। तब दोनों शराब के नशे में धुत थे। वे पहले एक दूसरे से लड़-भिडे। इस बीच एक ने पहले बच्चे को उठाकर जमीन पर पटक दिया। दूसरा भी क्यों पीछे रहता? उसने भी पुन: बच्चे को जमीन पर पटक दिया। जब बच्चे की मौत नहीं हुई, पति एक बोरा लाया। उसमें बच्चे को भर दिया। पत्नी भी गुस्से में आकर उस बोरे में आग लगा दी। बच्चा चीखने लगा। उसकी चीख सुनकर पड़ोसियों के कान खड़े हुए। नजर गड़ाई, तो देखा पति-पत्नी दोनों मिलकर बच्चे को जिंदा जला रहे हैं। मानों पड़ोसियों की ही जान निकल गई। वे बेतहाश दौड़े। झपटकर बच्चे को उनसे छीना और बोरे में लग रही आग को बुझाया। इस दौरान पुलिस को भी घटना की सूचना दे दी गई। जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँचकर दोनों शराबी दम्पती को हिरासत में लेते हुये थाने ले गयी। पुलिस घटना की जांच कर रही है।


Next Story