पश्चिम बंगाल

पारिवारिक अनबन में खौफनाक वारदात, मां-बाप, बहन की हत्या के बाद जान देने की कोशिश

jantaserishta.com
9 Nov 2021 4:00 PM IST
पारिवारिक अनबन में खौफनाक वारदात, मां-बाप, बहन की हत्या के बाद जान देने की कोशिश
x
जानिए पूरा मामला.

हुगली: पश्चिम बंगाल के हुगली में सनसनीखेज ट्रिपल मर्डर का मामला सामने आया है. एक बेटे ने पहले अपने माता-पिता और बहन के सिर पर हमला करके मौत के घाट उतारा, फिर अपना हाथ काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की. फिलहाल पुलिस ने आरोपी बेटे को इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया है.

इस बारे में जानकारी देते हुए हुगली ग्रामीण के एसपी अमनदीप ने बताया कि फिलहाल अभियुक्त पुलिस हिरासत में अस्पताल में है. अस्पताल से ठीक होने के बाद पुलिस उसे हिरासत में लेने के बाद गहन पूछताछ करके इस घटना के सटीक रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश करेगी.
एसपी अमनदीप ने बताया कि युवक अपने छात्र जीवन में एक होनहार छात्र था, उसके बाद उसने नौकरी नहीं मिलने पर प्राइवेट ट्यूशन पढ़ाना शुरू कर दिया, लेकिन उसके माता-पिता को गंभीर बीमारी थी, जिसका खर्च युवक को वहन करना पड़ता था और इसी खर्चे को लेकर बहन, माता-पिता और बेटे में हमेशा लड़ाई हुआ करती थी.
पिछले दिनों भैया दूज के अवसर पर उसकी बहन भी ससुराल से मायके आई थी. इस दौरान पारिवारिक अनबन शुरू हुई और इसी अनबन के कारण युवक ने एक के बाद एक अपने माता-पिता और बहन का खून कर दिया और फिर पश्चाताप की आग में जलते हुए अपने हाथ के सिरे को काटकर खुद आत्महत्या करने की कोशिश की.
घटना की खबर मिलते ही स्थानीय लोग ने इस वारदात की खबर पुलिस को दी. इस घटना पर स्थानीय लोगों ने बताया कि माता-पिता गंभीर बीमारी से पीड़ित थे, इसके अलावा उसकी बहन भी मानसिक अवसाद से ग्रस्त थी, बहन के ससुराल वाले उसके इलाज में कोई सहयोग नहीं कर रहे थे. वह अपने माता-पिता और बहन तीनों के इलाज का खर्चा कर रहा था.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story