- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- DNA जांच से बंधी...
पश्चिम बंगाल
DNA जांच से बंधी उम्मीदें, कोलकाता गैंगरेप मामले में SIT की गहन पड़ताल जारी
Tara Tandi
29 Jun 2025 7:10 PM IST

x
Kolkata कोलकाता: पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के लॉ कॉलेज में एक स्टूडेंट से हुए गैंगरेप मामले की जांच में एसआईटी जुटी हुई है। एसआईटी में 9 अफसरों को शामिल किया गया है। टीम ने मुख्य आरोपी मनोजित मिश्रा से वे कपड़े जब्त कर लिए हैं, जो उसने क्राइम के समय पहने हुए थे। छात्रा के साथ जिस कॉलेज में रेप की वारदात को अंजाम दिया गया, वह शहर के साउथ इलाके में है।
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कपड़े, मौके से जुटाए सबूत, मोबाइल फोन और सीसीटीवी फुटेज को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। शुरुआत में एसआईटी में 5 अफसर शामिल किए गए थे, लेकिन बाद में मामले की गंभीरता को देखते हुए 4 और अफसर शामिल किए गए। पुलिस ने दो अन्य आरोपियों के घरों की तलाशी भी ली है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस को उन कपड़ों की तलाश है, जो आरोपियों ने वारदात के समय पहने थे।
गार्ड के कमरे से बरामद किए सैंपल
पुलिस के अनुसार रेप जैसे कई मामलों में आरोपियों के कपड़े पर सीमेन, बाल या खून के निशान मिले हैं, जो वारदात को सुलझाने में अहम कड़ी साबित हुए हैं। ये सबूत सिर्फ फॉरेंसिक जांच में ही उजागर हो पाते हैं। इससे केस को साबित करने में भी पुलिस को मदद मिलती है। शुक्रवार शाम को विशेषज्ञों की टीमों ने मौके का मुआयना कर सबूत एकत्र किए।
टीम ने सुरक्षा गार्ड के कमरे से जितने भी सैंपल बरामद किए हैं, सभी को जांच के लिए लैब में भेजा गया है। पुलिस पहले ही तीनों आरोपियों के मोबाइल फोन बरामद कर चुकी है। उनको भी जांच के लिए लैब भेजा जा चुका है। पुलिस इन मोबाइलों से वो वीडियो रिकवर करने के प्रयास कर रही है, जो कथित तौर पर रेप के समय बनाया गया था।
अब 7 कैमरों से निगरानी
बताया जा रहा है कि घटनास्थल से जो कपड़े जुटाए गए हैं, उनकी भी डीएनए जांच करवाई जाएगी। पुलिस की टीम कॉलेज के अंदर और बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी जब्त कर चुकी है। यह फुटेज भी आरोपियों को दोषी साबित करवाने में अहम साबित होगी। रेप की वारदात से पहले कॉलेज में 3 कैमरे लगे थे। अब 4 नए कैमरे और लगवाए गए हैं।
TagsDNA जांच बंधी उम्मीदेंकोलकाता गैंगरेपSIT गहन पड़ताल जारीDNA test raises hopesKolkata gang rapeSIT continues its intensive investigationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





