- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Hooghly: मोगरा में...
पश्चिम बंगाल
Hooghly: मोगरा में VHP-बजरंग दल बैठक, चर्चा हुई संपन्न
Admindelhi1
25 Aug 2025 2:15 PM IST

x
हुगली: विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की ओर से हुगली जिले के मोगरा में रविवार को एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले और ब्लॉक स्तर के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन मानस रंजन दास ने किया।
बैठक में नागरिकता संशोधन कानून और एसआईआर से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही गौरक्षा को और प्रभावी ढंग से लागू करने के उपायों पर भी संगठन पदाधिकारियों ने विचार-विमर्श किया। संगठन को किस प्रकार विस्तार दिया जाए और आने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए रणनीतियां तय की गईं।
इस अवसर पर बजरंग दल के जिला उपाध्यक्ष अनिरुद्ध कुंडु, राजीव नाग, शैलेन कुंडु, शुभ्रतो बाग, पिंकी शॉ, अनुराग पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
TagsहुगलीमोगराVHP-बजरंग दलबैठकचर्चासंपन्नHooghlyMograVHP-Bajrang Dalmeetingdiscussionconcludedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





