पश्चिम बंगाल

Hooghly: पांच विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा, रोल ऑब्जर्वर ने लिया अपडेट

Admindelhi1
6 Dec 2025 12:28 PM IST
Hooghly: पांच विधानसभा क्षेत्रों की समीक्षा, रोल ऑब्जर्वर ने लिया अपडेट
x

हुगली: श्रीरामपुर महकमे के अंतर्गत 185, 186, 187, 194 और 195 नंबर विधानसभा क्षेत्रों के सभी ईआरओ अधिकारियों के साथ शुक्रवार को रोल ऑब्जर्वर डॉ. बिश्वनाथ ने एक विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में सभी बीडीओ, एईआरओ तथा 195 और 196 नंबर विधानसभा क्षेत्रों के चयनित बीएलओ उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान ऑब्जर्वर ने बीएलओ, एईआरओ और सुपरवाइज़रों के कार्यों की प्रगति का विस्तार से मूल्यांकन किया। उन्होंने महत्वपूर्ण सुझाव दिए और भारत निर्वाचन आयोग के हालिया निर्देशानुसार सटीक, गुणवत्तापूर्ण और स्वस्थ मतदाता सूची तैयार करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने आगामी दावा–आपत्ति सुनवाई की तैयारियों की भी समीक्षा की। ऑब्जर्वर ने निर्देश दिया कि सभी मामलों का निपटारा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण तरीके से, निर्वाचन आयोग के नियमों के अनुरूप किया जाना चाहिए।

बैठक के बाद रोल ऑब्जर्वर डॉ. बिश्वनाथ स्वयं 85 वर्ष और उससे अधिक आयु के कुछ वरिष्ठ मतदाताओं के घर जाकर उनसे मुलाकात की। उनके साथ संबंधित बीएलओ, सुपरवाइज़र, एईआरओ और ईआरओ भी उपस्थित थे। उन्होंने प्रत्येक वरिष्ठ मतदाता से सीधे बातचीत कर उनकी स्थिति, आवश्यकताओं और मतदाता सूची से संबंधित मुद्दों को ध्यानपूर्वक सुना।

माननीय ऑब्जर्वर महोदय ने महकमे तथा संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में अब तक हुए समग्र कार्यों पर संतोष व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित विभिन्न मानकों के आधार पर सुपर-चेकिंग नियमित रूप से जारी रखी जाए।

Next Story