पश्चिम बंगाल

Hooghly: श्रीरामपुर में सुरक्षा व्यवस्था सुधारने का संकल्प

Admindelhi1
11 May 2026 10:58 AM IST
Hooghly: श्रीरामपुर में सुरक्षा व्यवस्था सुधारने का संकल्प
x
"भास्कर भट्टाचार्य ने कानून व्यवस्था पर दिया बयान"

हुगली: जिले के श्रीरामपुर के विधायक भास्कर भट्टाचार्य ने रविवार को एक बार फिर दोहराया कि श्रीरामपुर के कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना उनकी प्राथमिकता है। भास्कर भट्टाचार्य रिषड़ा नगर पालिका के 11 नंबर वार्ड में रविवार को शोभा जीव कल्याण ट्रस्ट द्वारा आयोजित एक रक्तदान शिविर में शिरकत करने पहुंचे थे।

इस दौरान भट्टाचार्य ने कहा की विधायक बनने के बाद सबसे पहले वे श्रीरामपुर की कानून व्यवस्था को दुरुस्त करना चाहते हैं। इसके लिए उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बातचीत की है। इसके बाद उन्होंने कहा कि श्रीरामपुर को अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए जो भी संभव होगा उनकी तरफ से वह किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान भास्कर भट्टाचार्य ने सभी रक्तदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और ऐसे काम में सभी को बढ़-कर कर हिस्सा लेना चाहिए।

रक्तदान शिविर के आयोजक और शोभा जीव कल्याण ट्रस्ट के संस्थापक सनी कुमार सिंह ने बताया कि कुल 28 लोगों ने कार्यक्रम में रक्तदान किया जिसमे छह महिलाएं शामिल रहीं। उन्होंने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना उनके जीवन का लक्ष्य है।

कार्यक्रम में रिषड़ा नगरपालिका के 11 नंबर वार्ड की पार्षद शशि सिंह झा, 10 नंबर वार्ड के पार्षद मनोज सिंह, संतोष सिंह, राकेश चौधरी, विजय पांडेय, सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए।

Next Story