पश्चिम बंगाल

Hooghly: कोन्नगर में पार्षद बाबलू पाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Admindelhi1
24 May 2026 12:53 PM IST
Hooghly: कोन्नगर में पार्षद बाबलू पाल को पुलिस ने किया गिरफ्तार
x

हुगली: हुगली जिले के कोन्नगर नगरपालिका के वार्ड संख्या 20 के पार्षद बाबलू पाल उर्फ खोकन को उत्तरपाड़ा थाना पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। उन पर सरकारी जमीन पर कब्जा करने, वहां तृणमूल कांग्रेस का पार्टी कार्यालय बनाने, अवैध कारोबार चलाने तथा फर्जी दस्तावेज तैयार कर सरकारी जमीन बेचने के गंभीर आरोप लगे हैं।

स्थानीय सूत्रों के अनुसार, बाबलू पाल के खिलाफ लंबे समय से कई शिकायतें मिल रही थीं। आरोपों के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।

जानकारी के अनुसार, गिरफ्तारी के समय उत्तरपाड़ा विधानसभा के विधायक दीपांजन चक्रवर्ती भी मौजूद थे।फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Story