पश्चिम बंगाल

Hooghly: ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में दिखा देशभक्ति का जज्बा, सुमना सरकार ने की शिरकत

Admindelhi1
13 Aug 2026 6:33 PM IST
Hooghly: ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा में दिखा देशभक्ति का जज्बा, सुमना सरकार ने की शिरकत
x
बलागढ़ में गूंजे देशभक्ति के नारे, तिरंगा यात्रा में शामिल हुईं सुमना सरकार

हुगली: स्वतंत्रता दिवस के पूर्व देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश देने के उद्देश्य से गुरुवार को बलागढ़ विधानसभा क्षेत्र में ‘हर घर तिरंगा’ यात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में पश्चिम बंगाल सरकार की मंत्री सुमना सरकार ने हिस्सा लिया।

‘हर घर तिरंगा’ यात्रा जीराट कालियागढ़ मोड़ से बलागढ़ बीडीओ कार्यालय तक निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर पार्टी कार्यकर्ताओं, समर्थकों और स्थानीय लोगों ने पदयात्रा में भाग लिया।

यात्रा के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान, देशभक्ति तथा देश की एकता और अखंडता का संदेश लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया गया।

मंत्री सुमना सरकार ने कहा कि मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निर्देश पर इस कार्यक्रम में शामिल होकर वह गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ यात्रा में भाग लिया।

Next Story