पश्चिम बंगाल

Hooghly: मांगों को लेकर पुरशुरा बीडीओ कार्यालय पर गरजे मिड-डे मील कर्मी

Admindelhi1
30 July 2026 1:12 PM IST
Hooghly: मांगों को लेकर पुरशुरा बीडीओ कार्यालय पर गरजे मिड-डे मील कर्मी
x
पुरशुरा बीडीओ कार्यालय के बाहर कर्मचारियों का धरना

हुगली: सात सूत्री मांगों को लेकर पश्चिम बंगाल मिड-डे मील कर्मी यूनियन की ओर से बुधवार को पुरशुरा बीडीओ कार्यालय में प्रतिनिधिमंडल सौंपा गया। कार्यक्रम में संगठन की जिला कमेटी की नेत्री करुणा पोड़ेल, शांतना पात्र समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान पुरशुरा प्रखंड के करीब 150 मिड-डे मील कर्मियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम में वामपंथी नेत्री अर्चना मंडल, सेवा साहा समेत अन्य नेता भी उपस्थित रहे।

संगठन के अनुसार, उनकी सात सूत्री मांगों में मिड-डे मील संचालन की जिम्मेदारी इस्कॉन जैसी निजी संस्थाओं को नहीं सौंपना, कर्मचारियों के लिए उत्सवकालीन भत्ता शुरू करना, मातृत्व अवकाश की व्यवस्था, सेवानिवृत्ति के समय एकमुश्त आर्थिक सहायता देने समेत विभिन्न सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है।

आंदोलनकारियों ने प्रशासन से मांगों को जल्द लागू करने की अपील की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो वे बड़ा आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे।

Next Story