पश्चिम बंगाल

Hooghly: महिला का सिर काटकर सड़क पर निकला युवक, दहशत का माहौल

Admindelhi1
31 May 2025 2:05 PM IST
Hooghly: महिला का सिर काटकर सड़क पर निकला युवक, दहशत का माहौल
x
पुलिस ने किया गिरफ्तार

हुगली; दक्षिण 24 परगना जिले के बांसती इलाके में शनिवार सुबह एक युवक को एक हाथ में धारदार हथियार और दूसरे हाथ में महिला का कटा हुआ सिर लेकर घूमते हुए देखा गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक अपनी भाभी की हत्या करने के बाद उसका कटा हुआ सिर लेकर घूम रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपित युवक का नाम बिमल मंडल है। पुलिस का शुरुआती अनुमान है कि पारिवारिक विवाद के चलते इस नृशंस हत्या को अंजाम दिया गया है। हालांकि, इस बात की जांच की जा रही है कि इसके पीछे कोई और वजह तो नहीं है। पुलिस को आरोपित बिमल की मानसिक स्थिति को लेकर भी संशय है। कुछ स्थानीय लोगों ने इस घटना में परिवार की महिलाओं की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए हैं। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है। विस्तृत जानकारी के लिए पूछताछ जारी है।

Next Story