पश्चिम बंगाल

Hooghly: अवैध हथियार मामले में पूर्व तृणमूल विधायक के सहयोगी की गिरफ्तारी

Admindelhi1
29 May 2026 11:27 AM IST
Hooghly: अवैध हथियार मामले में पूर्व तृणमूल विधायक के सहयोगी की गिरफ्तारी
x
"तृणमूल कांग्रेस से जुड़े पूर्व विधायक के करीबी पर कार्रवाई"

हुगली: तारकेश्वर थाना पुलिस ने अवैध आग्नेयास्त्र रखने के आरोप में पूर्व तृणमूल विधायक रामेंदु सिंहराय के करीबी माने जाने वाले सिकंदर साव उर्फ टुनटुन को गिरफ्तार किया है। आरोपित को गुरुवार को चंदननगर महकमा अदालत में पेश किया गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना मिलने के बाद बुधवार रात तारकेश्वर के बालीगढ़ी-1 ग्राम पंचायत अंतर्गत बालीगढ़ी गांव स्थित आरोपित के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान पुलिस ने वहां से एक अवैध बंदूक बरामद की। इसके बाद सिकंदर साव उर्फ टुनटुन को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

स्थानीय स्तर पर आरोपित की पहचान पूर्व तृणमूल विधायक रामेंदु सिंहराय के ख़ास सहयोगी के रूप में बताई जाती है। गिरफ्तारी के बाद इलाके में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

पुलिस ने जब्त हथियार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की विस्तृत जांच जारी है और जरूरत पड़ने पर अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा सकती है।

Next Story