पश्चिम बंगाल

Hooghly: हुगली में मतदान को लेकर समन्वय बैठक आयोजित

Admindelhi1
25 March 2026 2:38 AM IST
Hooghly: हुगली में मतदान को लेकर समन्वय बैठक आयोजित
x

हुगली: जिले के 18 विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पांच पुलिस ऑब्जर्वर पहुंचे हैं। इन ऑब्जर्वरों ने चंदननगर पुलिस कमिश्नर सुनील यादव तथा हुगली ग्रामीण पुलिस अधीक्षक कुमार शनि राज सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की।

मंगलवार को बैठक के दौरान ऑब्जर्वरों ने कमिश्नरेट क्षेत्र के सात थानों और ग्रामीण क्षेत्र के 17 थानों से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार आवश्यक सूचनाएं एकत्र कीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देशों से अवगत कराया।

पुलिस ऑब्जर्वरों में चंदननगर पुलिस कमिश्नरेट क्षेत्र के लिए मनीष चौधरी और चंदन झा मौजूद रहे, जबकि हुगली ग्रामीण क्षेत्र के लिए अविनाश महंती, आदित्य गोयनका और असीम विक्रांत मिंज उपस्थित थे।

प्रशासन का कहना है कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।

Next Story