- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Hooghly: तोड़फोड़ के...
Hooghly: तोड़फोड़ के बाद वैद्यबाटी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जताया रोष

हुगली: जिले के वैद्यबाटी के जोड़ासुतल्ला में शुक्रवार रात भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय में तोड़फोड़ से गुस्साए भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिवार शाम पार्टी कार्यालय के सामने पथावरोध कर दिया। इस कारण सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई। भाजपा कार्यकर्ताओं का यह पथावरोध तकरीबन एक घंटे तक चला। बाद में पुलिस की ओर से आरोपितों की गिरफ्तारी का आश्वासन मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता सड़क से हटे।
प्रदेश भाजपा नेता किशन साव ने बताया कि रात के अंधेरे में हमलावरों ने भाजपा कार्यालय का दरवाजा तोड़ दिया जिससे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं में काफी गुस्सा है। आज पुलिस से आश्वासन मिलने के बाद भाजपा कार्यकर्ता सड़क से हटे हैं। यदि आरोपितों की जल्द गिरफ्तारी नहीं हुई तो भाजपा बड़ा आंदोलन करेगी। भाजपा नेता ने आशंका व्यक्त की विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं को डराने के लिए इस घटना को अंजाम दिया गया है। लेकिन ऐसी घटनाओं से भाजपा के सैनिक डरने वाले नहीं हैं।





