पश्चिम बंगाल

मेरी पार्टी के सदस्य होते तो चार थप्पड़ मारती : कर्मचारियों पर फूटा ममता का गुस्सा

Admin2
30 May 2022 1:50 PM GMT
मेरी पार्टी के सदस्य होते तो चार थप्पड़ मारती : कर्मचारियों पर फूटा ममता का गुस्सा
x
सरकारी हिसाब-किताब में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की शिकायत

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को पुरुलिया में प्रशासनिक बैठक के दौरान सरकारी हिसाब-किताब में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर अपना आपा खो दिया और जिलाधिकारी से बातचीत करते हुए कहा कि कुछ प्रशासनिक कर्मचारी ही यह कर रहे हैं। यदि वे पार्टी के सदस्य होते तो चार थप्पड़ मारती।दरअसल तृणमूल के एक नेता ने प्रशासनिक बैठक में मुख्यमंत्री से शिकायत की कि स्थानीय ईंट-भट्ठों से एकत्र किए गए सरकारी राजस्व का हिसाब नहीं है। यह राशि चंद प्रशासनिक कर्मचारियों की जेब में जा रही है। इस तरह के आरोप सामने आने पर मुख्यमंत्री भडक़ गईं और जिलाधिकारी से पूछा, डीएम सुन रहे हैं? तो ये सब तृणमूल ने नहीं किया है। प्रशासन के निचले तबके के लोग कर रहे हैं। फिर उन्होंने कहा, पैसे खुद लेते हैं, खुद खाते हैं! आप (जिलाधिकारी) कैसे जिला चला रहे हैं? आप इतने दिनों से जिले में हैं। मेरी धारणा बदल गई है। ममता यहीं नहीं रुकीं, आगे कहा, मैं लोगों को इतना दे रही हूं, फिर भी कुछ लोग इतने लालची क्यों हो गए हैं और कितना चाहिए? अगर वह मेरी पार्टी के सदस्य होते, तो मैं खींचकर चार थप्पड़ मारती। उन पर (पार्टी पर) मैं सभी समय शासन करती हूं।

Next Story