पश्चिम बंगाल

पूर्व फुटबॉलर चंदन बनर्जी का हुआ निधन

Shreya
29 Jun 2023 12:13 PM GMT
पूर्व फुटबॉलर चंदन बनर्जी का हुआ निधन
x

कोलकाता। ईस्ट बंगाल क्लब के पूर्व कप्तान चंदन बनर्जी का गुरुवार तडक़े यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह 88 वर्ष के थे। साठ के दशक के अंत में उन्होंने ईस्ट बंगाल का नेतृत्व किया था। वह एक लाइलाज बीमारी से जूझ रहे थे। परिजनो के अनुसार सुबह करीब 3:30 पर उन्होंने अंतिम सांस ली।

स्टॉपर चंदन बनर्जी साठ के दशक में लाल-पीली जर्सी से खेले थे और 1966 में ईस्ट बंगाल के कप्तान बने थे। 2015 में क्लब ने उन्हें लाइफटाइम अचीवमेंट से सम्मानित किया था। उनके पार्थिव शरीर को मैदान में ईस्ट बंगाल क्लब के टेंट में ले जाया गया, जहां क्लब के अधिकारियों और सैकड़ों अनुयायियों ने उन्हे पुष्पाजंलि अर्पित की।

ईस्ट बंगाल के लिए खेलने का उनका सपना तब पूरा हुआ जब उन्हें कप्तान बनाया गया और उन्होंने क्लब को कई ट्रॉफियां जिताईं। उन्होंने 1954 में मिलन समिति से एक फुटबालर के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद वह भवानीपुर के रास्ते जॉर्ज टेलीग्राफ में शामिल हो गये और सुर्खियों में आ गये, जिसका उन्हें तत्कालीन पूर्व प्रमुख के रूप में तुरंत इनाम मिला। 1963 में बंगाल ज्योतिष गुहा ने उन्हें अपने क्लब के लिए साइन किया।

Next Story