- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- बंगाल के प्रसिद्ध...
पश्चिम बंगाल
बंगाल के प्रसिद्ध साहित्यकार मणि शंकर मुखर्जी का निधन, CM ममता बनर्जी ने जताया दुख
SHIDDHANT
20 Feb 2026 8:21 PM IST

x
Bangal बंगाल: प्रसिद्ध साहित्यकार मणि शंकर मुखर्जी (शंकर) का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। उनके निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कहा कि बंगाल के प्रख्यात साहित्यकार मणि शंकर मुखर्जी (शंकर) के निधन से मैं अत्यंत दुखी हूं। उनके निधन से बंगाली साहित्य ने अपने एक प्रतिभाशाली सितारे को खो दिया है।
उन्होंने कहा कि चौरंगी से लेकर काटो अजनारे तक, और सीमाबद्ध से लेकर जना आरण्य तक, उनकी कालजयी रचनाओं ने बंगाली पाठकों की कई पीढ़ियों को मंत्रमुग्ध किया है। उनके लेखन के माध्यम से आम लोगों के संघर्षों की अनकही कहानियों को सशक्त अभिव्यक्ति मिली। स्वामी विवेकानंद पर उनका गहन शोध और कार्य, विशेष रूप से, हमारे लिए अमूल्य धरोहर हैं। उनका निधन हमारी सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक अपूरणीय क्षति है। मैं उनके शोक संतप्त परिवार और असंख्य प्रशंसकों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं।
बता दें कि उनका जन्म 7 दिसंबर 1933 को हुगली में हुआ था। उनका बचपन हावड़ा और बोंगाव में बीता। उनके पिता की कम उम्र में मौत हो गई थी, जिसके बाद उनका जीवन काफी संघर्षपूर्ण रहा। उन्होंने अपने संघर्ष के दौरान कई तरह के काम भी किए। उनकी कई प्रसिद्ध रचनाएं हैं, जिनमें 'चौरांगी' एक है। यह स्वतंत्र कोलकाता के होटल जीवन और साहेबपाड़ा की मानवीय टकराहटों पर आधारित है। अंग्रेजी में इसका अनुवाद किया गया और यह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लोकप्रिय रही। इसके अलावा 'कटे अजनारे' भी काफी लोकप्रिय रचना रही।
मणिशंकर मुखर्जी बंगाल साहित्य के सबसे लोकप्रिय और वरिष्ठ लेखकों में से एक थे। उनको साहित्य अकादमी अवार्ड सहित कई सम्मान मिले। उन्होंने स्वामी विवेकानंद पर किताबें लिखीं, उपन्यास लिखे, निबंध और रिसर्च कार्य भी किए। उनके निधन से बंगाल साहित्य जगत में शोक की लहर है।
Tagsमणि शंकर मुखर्जीशंकरबंगाली साहित्यममता बनर्जीचौरंगीकटे अजनारेसाहित्य अकादमी अवार्डस्वामी विवेकानंदकोलकाताजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





