पश्चिम बंगाल

BSF और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, जवानों ने 3 को किया ढेर

jantaserishta.com
12 Nov 2021 10:12 AM IST
BSF और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़, जवानों ने 3 को किया ढेर
x
जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ ने तीन तस्करों को मार गिराया.

कूचबिहार: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में शुक्रवार को बीएसएफ और गौ तस्करों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें दो बांग्लादेशी नागरिकों समेत तीन की मौत हो गई. घटना कूचबिहार के सिताई इलाके में हुई. टीएमसी का आरोप है कि केंद्र सरकार द्वारा बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाए जाने की वजह से ही ऐसा हुआ.

घटना शुक्रवार सुबह की है. बताया जा रहा है कि बीएसएफ को बॉर्डर पर गौ तस्करी की सूचना मिली थी. इलाके में बांग्लादेश के तस्करों ने भारतीय क्षेत्र में प्रवेश किया. वे यहां से गौ तस्करी कर रहे थे. बीएसएफ ने उन्हें वापस जाने की चेतावनी दी. लेकिन तस्कर नहीं माने और बीएसएफ जवानों पर हमला कर दिया. इसके बाद जवाबी कार्रवाई में बीएसएफ ने तीन तस्करों को मार गिराया.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story