- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- चुनाव आयोग ने बंगाल...
पश्चिम बंगाल
चुनाव आयोग ने बंगाल सीईओ कार्यालय के दो शीर्ष अधिकारियों को हटाया
Rani Sahu
1 April 2024 9:45 PM IST

x
कोलकाता : भारतीय निर्वाचन आयोग ने सोमवार को पश्चिम बंगाल में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय के दो शीर्ष अधिकारियों को हटा दिया। आयोग ने राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी अमित रॉय चौधरी और संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी राहुल नाथ का हटा दिया है और उनके विकल्प के रूप में राज्य सरकार से दो नाम मांगे हैं।
सीईओ कार्यालय के सूत्रों ने कहा कि रॉय चौधरी और नाथ लंबे समय से सीईओ के कार्यालय में कार्यरत थे, इसलिए दोनों को हटा दिया गया है। रॉय चौधरी पिछले 10 साल से, जबकि नाथ पिछले छह साल से वहां कार्यरत थे।
हालांकि, सूत्रों ने यह भी बताया कि हाल ही में पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी इन दोनों अधिकारियों की भूमिका को लेकर काफी मुखर हो गए थे। हाल के दिनों में, चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में कई शीर्ष अधिकारियों का तबादला किया है।
आयोग ने सबसे पहले कार्यवाहक डीजीपी राजीव कुमार को बदला। उसके बाद, राज्य में कई जिला मजिस्ट्रेटों को बदलने का आदेश दिया।
--आईएएनएस
Tagsचुनाव आयोगबंगाल सीईओ कार्यालयElection CommissionBengal CEO Officeआज की ताजा न्यूज़आज की बड़ी खबरआज की ब्रेंकिग न्यूज़खबरों का सिलसिलाजनता जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता न्यूजभारत न्यूज मिड डे अख़बारहिंन्दी न्यूज़ हिंन्दी समाचारToday's Latest NewsToday's Big NewsToday's Breaking NewsSeries of NewsPublic RelationsPublic Relations NewsIndia News Mid Day NewspaperHindi News Hindi News
Next Story





