पश्चिम बंगाल

East Medinipur: शिक्षक का बंदे से झूलता शव मिलने से सनसनी

Admindelhi1
11 Feb 2026 2:41 PM IST
East Medinipur: शिक्षक का बंदे से झूलता शव मिलने से सनसनी
x

पूर्व मेदिनीपुर: पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदकुमार थाना अंतर्गत मल्लिकचक अमरस्मृति विद्यापीठ के एक वरिष्ठ शिक्षक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान सुजीत मन्ना (50) के रूप में हुई है, जो विद्यालय के अंग्रेजी विभाग में कार्यरत थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुजीत मन्ना का शव उनके पैतृक आवास नारीकेलदाहा (मयना) में फंदे से लटका हुआ पाया गया। घटना की सूचना मिलते ही मयना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस संबंध में अप्राकृतिक मृत्यु (यूडी केस) का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

परिजनों और सहकर्मियों के अनुसार, सुजीत मन्ना एक मिलनसार और समर्पित शिक्षक थे। उनके इस आत्मघाती कदम से विद्यालय के छात्र-छात्राएं और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं। घटना के बाद मल्लिकचक अमरस्मृति विद्यापीठ में शोक की लहर दौड़ गई है। विद्यालय प्रशासन और स्थानीय शिक्षकों ने इसे शिक्षा जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है।

Next Story