पश्चिम बंगाल

East Medinipur: हल्दिया रेलवे स्टेशन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Admindelhi1
27 March 2026 11:20 AM IST
East Medinipur: हल्दिया रेलवे स्टेशन पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
x

पूर्व मेदिनीपुर: खुफिया सूचना के आधार पर गुरुवार हल्दिया रेलवे स्टेशन पर कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म चेकिंग पार्टी ने दो लोगों को गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों के नाम शेख फैजुल हक और मो. रजाक खान बताए गए हैं।

रेलवे पुलिस के अनुसार, दोनों के पास मौजूद दो बैग की तलाशी लेने पर कुल 20 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिनका कुल वजन 20 किलोग्राम 800 ग्राम है। तलाशी और जब्ती की प्रक्रिया आईआरपी खड़गपुर की उपस्थिति में मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के अनुसार की गई। पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें शुक्रवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

इस मामले में आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम की धारा 20(बी)(ii)(सी) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

रेलवे पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।

Next Story