पश्चिम बंगाल

East Medinipur: भाजयुमो कार्यकर्ताओं का टीएमसी में प्रवेश

Admindelhi1
25 Nov 2025 1:46 PM IST
East Medinipur: भाजयुमो कार्यकर्ताओं का टीएमसी में प्रवेश
x

पूर्व मेदिनीपुर: मेदिनीपुर जिलांतर्गत चंडीपुर में बड़ी संख्या में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, सोमवार को पूर्व मेदिनीपुर जिला परिषद अध्यक्ष उत्तम बारिक के माध्यम से चंडीपुर विधानसभा क्षेत्र के चंडीपुर, खगड़ा, उस्मानपुर गांवों के 50 युवा मोर्चा के सदस्यों ने हंसचड़ा में तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया।

इस बारे में भाजपा नेता बिप्लब मंडल ने दावा किया है कि जिन्होंने आज तृणमूल कांग्रेस का दामन थामा है उन्होंने कभी भाजपा के लिए काम ही नहीं किया। तृणमूल कांग्रेस लोगों को दिखाने के लिए फर्जी जॉइनिंग कर रही है। यह जॉइनिंग सही है या गलत, यह 2026 के विधानसभा चुनाव के नतीजों में साफ हो जाएगा।

Next Story