पश्चिम बंगाल

East Burdwan: डीवीसी के जलप्रवाह से दामोदर में बाढ़ जैसे हालात, ट्रकें डूबीं

Admindelhi1
20 Jun 2025 2:40 PM IST
East Burdwan: डीवीसी के जलप्रवाह से दामोदर में बाढ़ जैसे हालात, ट्रकें डूबीं
x

पूर्व बर्दवान: दामोदर वैली कॉरपोरेशन (डीवीसी) द्वारा लगातार पानी छोड़े जाने के कारण दामोदर नदी का जलस्तर बढ़ गया है और इसमें कई ट्रकें डूब गई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बालू लोड करने के लिए कई ट्रक दामोदर नदी में उतरे थे। दो दिनों से दुर्गापुर बैराज से लगातार पानी छोड़े जाने के कारण दामोदर नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है। इस बीच, पूर्व बर्दवान के गलसी के गोहग्राम में दामोदर नदी में दो लॉरियां खराब हो गयीं तथा जलस्तर बढ़ने के कारण शेष लॉरियों को किनारे तक नहीं पहुंचाया जा सका। हालांकि डीवीसी और जिला प्रशासन ने पहले ही पानी छोड़े जाने की घोषणा कर दी थी।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को मैथन और पंचेत से 40,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। वहीं, निचले दामोदर बेसिन में लगातार हो रही बारिश के कारण जलस्तर बढ़ गया। इसी कारण समस्या उत्पन्न हुई। प्रशासन के निर्देशों की अवहेलना के कारण यह समस्या उत्पन्न हुई है। हालांकि, गुरुवार को डीवीसी से छोड़े जाने वाले पानी की मात्रा में कमी आयी है। 35,200 क्यूसेक पानी छोड़ा गया था।

Next Story