पश्चिम बंगाल

East Bardhaman: बर्धमान मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया

Admindelhi1
29 Jun 2026 9:35 AM IST
East Bardhaman: बर्धमान मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया
x
गिरफ्तार नेताओं की न्यायिक प्रक्रिया शुरू

पूर्व बर्धमान: बर्धमान नगर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं तृणमूल नेता सुमित शर्मा तथा रायना-2 ब्लॉक के तृणमूल के पूर्व अध्यक्ष सैयद कलिमुद्दीन उर्फ बाप्पा को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तारी के बाद रविवार सुबह ही अदालत में पेश किया।

बर्धमान थाना और माधवडीहि थाना पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। घटना के बाद क्षेत्र में राजनीतिक माहौल काफी संवेदनशील बना हुआ है।

गिरफ्तारी के बाद से बर्धमान और रायना इलाके में राजनीतिक गतिविधियां बढ़ गई हैं। स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था को और मजबूत किया है।

राजनीतिक विश्लेषकों के एक वर्ग का मानना है कि संभावित जन प्रतिक्रिया और तनावपूर्ण स्थिति से बचने के लिए दोनों नेताओं को सुबह जल्दी अदालत में पेश किया गया। हालांकि इस संबंध में खबर लिखे जाने तक प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आयी थी।

Next Story