पश्चिम बंगाल

लाठीचार्ज के आरोप को लेकर डीवाईएफआई ने जताया विरोध

Admindelhi1
24 Sept 2026 11:08 AM IST
लाठीचार्ज के आरोप को लेकर डीवाईएफआई ने जताया विरोध
x
भांगड़ कॉलेज विवाद में डीवाईएफआई ने किया प्रदर्शन

दक्षिण 24 परगना: जिले के भांगड़ कॉलेज में पुलिस लाठीचार्ज में दो एसएफआई छात्रों के घायल होने के आरोप को लेकर बुधवार को डीवाईएफआई की ओर से विरोध मार्च निकाला गया।

बताया गया कि पिछले सोमवार को भांगड़ महाविद्यालय में व्यापक अशांति की घटना हुई थी। इस घटना के बाद भांगड़ थाने की पुलिस ने एसएफआई के दो छात्रों शाहरुख आक्तार मोल्ला और असलाम हबीब को गिरफ्तार किया था। आरोप है कि गिरफ्तार किए गए दोनों छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज भी किया।

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को दोनों छात्रों को बारुईपुर अनुमंडल अदालत में पेश किया गया, जहां न्यायाधीश ने दोनों को जमानत दे दी। इसके बाद बुधवार को दोनों एसएफआई छात्रों को सामने रखकर डीवाईएफआई की ओर से घटकपुकुर इलाके में बसंती हाईवे पर विरोध मार्च निकाला गया। संगठन के नेताओं के नेतृत्व में आयोजित इस मार्च में पुलिस लाठीचार्ज के आरोप का विरोध किया गया और गिरफ्तार किए गए छात्रों के समर्थन में नारे लगाए गए।

संगठन की ओर से बताया गया कि यह कार्यक्रम छात्रों पर कथित पुलिस कार्रवाई के विरोध में आयोजित किया गया था।

Next Story