पश्चिम बंगाल

दुर्गापुर: फुचका विक्रेता की बदमाशों ने मामूली विवाद में की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार

Admin Delhi 1
19 April 2022 2:42 PM GMT
दुर्गापुर: फुचका विक्रेता की बदमाशों ने मामूली विवाद में की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार
x

दुर्गापुर क्राइम न्यूज़: फुचका विक्रेता की एक पुराने पड़ोसी के साथ मामूली विवाद पर पीट-पीटकर हत्या का मामला प्रकाश में आया है। घटना दुर्गापुर के श्रमिक नगर इलाके की है। फुचका विक्रेता की मौत मंगलवार तड़के अस्पताल में हुई है। कोकओवेन थाने की पुलिस ने इस घटना में शामिल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक की पहचान रामप्रसाद सरकार (50) के रूप में हुई है। पता चला है कि रामप्रसाद सरकार दुर्गापुर स्टेशन बस स्टैंड पर फुचका बेचते थे। घटना की शुरुआत सोमवार रात हुई। रामप्रसाद सरकार दुर्गापुर नगर निगम के वार्ड 41 के कोकओवेन थाना के दुर्गापुर थाना के नजदीक श्रमिक नगर क्षेत्र में पुराने इलाके के पड़ोसियों से मिलने पहुंचे थे। रामप्रसाद ने एक बूढ़े पड़ोसी को बाहर चारपाई पर पड़ा देखा और उनसे बातचीत करने लगे। यहीं से गलतफहमी शुरुआत हुई। कुछ देर बाद रामप्रसाद का उक्त वृद्ध के परिवार से बहस हो गया। आरोप है कि रामप्रसाद शराब के नशे में थे। विवाद शुरू होने पर उन्होंने वृद्ध को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। लेकिन आरोप है कि देर रात दुर्गापुर स्टेशन बस स्टैंड के पास बांकुडा मोड़ से उक्त वृद्ध के बेटे और उसके साथ कई अन्य लोग रामप्रसाद को पकड़ कर श्रमिक नगर के नजदीक एक मैदान में ले आये। आरोप है कि वहां रामप्रसाद को बुरी तरह मारा-पीटा गया। रामप्रसाद सरकार को वृद्ध के बेटे और उसके गिरोह ने पीट-पीट कर हत्या की है। रामप्रसाद सरकार को रात में गंभीर हालत में दुर्गापुर महकमा अस्पताल ले जाया गया। जहां आज तड़के उनकी मौत हो गयी।

उनके पुराने पड़ोसियों का आरोप है कि रामप्रसाद को जान-बूझकर पीट-पीटकर हत्या की गई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार इसके पीछे चार लोग शामिल हैं बिस्वजीत जाना, सुरजीत सरकार, मोना दास और शुभजीत सरकार। पड़ोसियों का दावा है कि ये सभी स्थानीय तृणमूल कांग्रेस पार्षद के करीबी हैं। कोकओवेन पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मुख्य आरोपित विश्वजीत जाना फरार बताया जा रहा है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

Next Story