पश्चिम बंगाल

दुर्गापुर: संदिग्ध परिस्थियों में विवाहिता की मौत से अफरा तफरी मची, पति पर शक

Admin Delhi 1
20 March 2022 1:51 PM GMT
दुर्गापुर: संदिग्ध परिस्थियों में  विवाहिता की मौत से अफरा तफरी मची, पति पर शक
x

सिटी न्यूज़: विवाहिता संदिग्ध परिस्थियों में मौत होने से इलाके में सनसनी फैल गयी। घटना रविवार अंडाल के श्रीरामपुर बाउरी पाड़ा इलाके की है। पुलिस ने घटना में मृत युवती के पति समेत दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक मृत युवती की पहचान प्रिया बाउरी (20) के रूप में हुई है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार प्रिया का शव रविवार सुबह उसके ससुराल से बरामद किया गया। बताया गया है कि प्रिया ने छह साल पहले प्रेम प्रसंग से गौर बाउरी नाम के युवक से शादी की थी। इनका एक चार साल का बच्चा भी है। प्रिया के पिता सुभाष बाउरी ने कहा कि मुझे आज सुबह पता चला कि मेरी बेटी की मौत हो गई है। उसके ससुर के घर वालों ने पहले उसे उसका शव देखने से रोका। लड़की की मौत कैसे और कब हुई इस बारे में ससुराल में किसी ने कुछ नहीं कहा। युवती के शरीर एवं गर्दन पर चोट के निशान हैं। उसके ससुराल वालों ने उसकी हत्या की है।

मौत की खबर से इलाके में तनाव का माहौल है। गुस्साए स्थानीय लोगों और परिजनों ने प्रिया के ससुर के घर के सामने प्रदर्शन किया। सूचना मिलते ही अंडाल थाने पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। लिखित शिकायत के बाद गिरफ्तारी की जाएगी। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Next Story