पश्चिम बंगाल

Doctor से रेप और हत्या , आरोपी तक पहुंची पुलिस

Jyoti Nirmalkar
11 Aug 2024 5:30 AM GMT
Doctor से रेप और हत्या , आरोपी तक पहुंची पुलिस
x
कोलकाता Kolkata : कोलकाता के अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर से रेप और फिर बर्बर हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम संजय रॉय बताया गया है। घटनास्थल पर छूटे एक ब्लूटूथ हेडफोन की मदद से पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। बता दें कि कोलकाता के सरकारी अस्पताल आरजी कर मेडिकल कॉलेज के सेमिनार हॉल में डॉक्टर का अर्धनग्न शव पाया गया था। महिला चेस्ट मेडिकल डिपार्टमेंट में दूसरे साल की छात्रा थी। घटना के दौरान वह ड्यूटी पर थी। महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था। प्राथमिक पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सामने आया का कि डॉक्टर का रेप किया गया था। उनकी आंख और मुंह से खून निकल रहा था। घटना की जानकारी मिलने के बाद कोलकाता पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। इसके बाद पुलिस ने संदिग्धों की लिस्ट तैयार की। पुलिस को घटनास्थल पर एक ब्लूटूथ हेडफोन मिला था। सीसीटीवी फुटेज में घटनास्थल के आसपास आरोपी संजय रॉय को देखा गया था। इसके बाद शुक्रवार सुबह उसे जल्दी अस्पताल से निकलते भी देखा गया। इसके बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए बुलाया। पुलिस ने सभी संदिग्धों का मोबाइल फोन जब्त कर लिया था। पुलिस ने सभी मोबाइल फोन से उस ब्लूटूथ हेडफोन को पेयर कराने की कोशिश की। संजय रॉय
sanjay roy
के फोन से ब्लूटूथ डिवाइस अपने आप कनेक्ट हो गई। इसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस टीम के सामने संजय रॉय रोने लगा और जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने बताया कि पहले संजय ने अलग-अलग जवाब दिए और पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। पुलिस ने बताया, अब हम पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि उसके साथ कोई और भी था या नहीं। इंडिया टु़डे की रिपोर्ट के मुताबिक संजय रॉय सिविक पुलिस में है। एक पुलिस अधिकारी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसके साथ ही संजय रॉय को तैनात किया गया था। इस घटना के बाद डॉक्टरों में काफी गुस्सा है। मुख्यमंत्री Mamata Banerjee ममता बनर्जी ने कहा है कि सरकार आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग करेगी। उन्होंने यह भी कहा कि मामले को फास्ट ट्रैक कोर्ट में ले जाने की कोशिश होगी।
Next Story