पश्चिम बंगाल

अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर दिलीप घोष का पलटवार, कहा- 'रात में हंगामा करेंगे तो जवाब मिलेगा ही'

jantaserishta.com
7 Nov 2026 9:22 AM IST
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर दिलीप घोष का पलटवार, कहा- रात में हंगामा करेंगे तो जवाब मिलेगा ही
x
कोलकाता: पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने एआईटीएमसी (ममता ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस) के सांसद अभिषेक बनर्जी के आवास पर कथित हमले के आरोपों पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर वे रात में हंगामा करेंगे, तो कोई न कोई जवाब देगा ही। घोष ने अभिषेक बनर्जी पर लोगों को गुमराह करने का भी आरोप लगाया।
अभिषेक बनर्जी के आरोपों पर मंत्री दिलीप घोष ने कहा, "फुटपाथ पर किसी नेता का जन्मदिन मनाते पहली बार देखा है। अगर वे रात में वहां हंगामा करेंगे, तो कोई न कोई तो जवाब देगा ही। और अभिषेक बनर्जी को मारने के लिए किसके पास समय है। अब कुछ बचा नहीं है, इसलिए इस तरह की बात करके लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं।"
लोकसभा सांसद राहुल गांधी की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुले मंच पर सीधी बहस की चुनौती को लेकर भी दिलीप घोष ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "राहुल गांधी ने आज तक कभी बहस नहीं की है। वे न तो प्रेस के सामने सवाल पूछने का मौका देते हैं, और न ही संसद में किसी सवाल का सामना करते हैं। वे बस अपना भाषण देते हैं और चले जाते हैं। आज उनके साथ बहस कौन करेगा, किसके पास समय है? आप लोग आपस में अपने 'इंडी' गठबंधन के साथियों के साथ बहस कर सकते हैं।"
एसआईआर पर घोष ने कहा, "मैं अपने बंगाल की बात कर सकता हूं। यहां अभी 91 लाख लोगों के नाम सूची से बाहर हैं। इनमें लाखों लोग ऐसे हैं जो बुलाए जाने पर भी नहीं आए, क्योंकि उनके पास कोई दस्तावेज नहीं है और न ही वे वैध मतदाता हैं।"
केरल में सीजेपी के विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम पर उन्होंने कहा, "उन्हें इसे पूरा करने दीजिए और देखिए कि कहां से कैसी प्रतिक्रिया आती है। दिल्ली में उनके 'फ्लॉप शो' और उसकी वजह से जनता को हुई परेशानी के बाद, लोग अब उनके असली इरादे जान गए हैं।"
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story