पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में पुलिस पर बढ़ते हमलों को लेकर दिलीप घोष ने जताई चिंता

Admindelhi1
26 Nov 2026 3:39 PM IST
पश्चिम बंगाल में पुलिस पर बढ़ते हमलों को लेकर दिलीप घोष ने जताई चिंता
x
पुलिस पर फायरिंग और डकैती की घटनाओं को लेकर दिलीप घोष का बयान

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री दिलीप घोष ने राज्य में पुलिस पर हमलों और आपराधिक घटनाओं को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की है। गुरुवार को न्यूटाउन स्थित इको पार्क में मॉर्निंग वॉक के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कानून-व्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी।

दिलीप घोष ने बोलपुर और आसनसोल के हीरापुर में पुलिस पर फायरिंग की घटनाओं का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि अपराधियों के पास इतनी बड़ी मात्रा में हथियार कहां से आ रहे हैं। उन्होंने पुलिस को निशाना बनाए जाने की घटनाओं को कानून-व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय बताया।

मंत्री ने दमदम के दुर्गानगर में स्वर्ण व्यवसायी के घर हुई डकैती, त्रिवेणी में ज्योतिषी के घर हुई घटना और पार्क स्ट्रीट के आभूषण शोरूम में कथित तौर पर फर्जी जीएसटी अधिकारी बनकर पहुंचे लोगों के मामले का भी उल्लेख किया।

इसके अलावा उन्होंने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ हिंसा से जुड़े मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी।

Next Story