पश्चिम बंगाल

क्या मणिपुर की घटना से मोदी को थोड़ा भी दुख नहीं हुआ : ममता

Shreya
21 July 2023 6:00 PM IST
क्या मणिपुर की घटना से मोदी को थोड़ा भी दुख नहीं हुआ : ममता
x

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार पर हमला करते हुए कहा - मैं पीएम मोदी से पूछना चाहती हूं कि क्या मणिपुर की घटना से आपको थोड़ा भी दुख नहीं हुआ? आप पश्चिम बंगाल पर उंगली उठाते हैं लेकिन क्या आपको बहनों और माताओं से प्यार नहीं है? कब तक बेटियां जलाई जाएंगी, दलित, अल्पसंख्यक मारे जाएंगे, लोग मारे जाएंगे? हम मणिपुर नहीं छोड़ेंगे, उत्तर पूर्वी बहनें हमारी बहनें हैं।

ममता बनर्जी ने कहा आपने (बीजेपी) 'बेटी बचाओ' का नारा दिया था, अब आपका नारा कहां है? आज मणिपुर जल रहा है, पूरा देश जल रहा है। बिलकिस बानो मामले में आरोपियों को जमानत पर रिहा कर दिया गया। पहलवान मामले में बृज भूषण सिंह को भी जमानत मिल गई। आने वाले चुनाव में देश की महिलाएं आपको देश की राजनीति से बाहर कर देंगी।

Next Story