पश्चिम बंगाल

पश्चिम बंगाल में आंशिक लॉकडाउन का फैसला, स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी में ताला

jantaserishta.com
2 Jan 2022 3:24 PM IST
पश्चिम बंगाल में आंशिक लॉकडाउन का फैसला, स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी में ताला
x

नई दिल्ली: कोरोना वायरस के नए स्वरूप 'ओमिक्रॉन' के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की चेतावनियों को ध्यान में रखते हुए और बंगाल में कोरोना के बढ़े मामलों के मद्देनजर बंगाल सरकार ने रविवार को कोविड -19 संबंधित प्रतिबंधों को बढ़ा दिया. हाल में पश्चिम बंगाल में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण के बाद वर्तमान स्थिति की समीक्षा के बाद यह निर्णय लिया गया. कोरोना संक्रमण के कारण सीएम ममता बनर्जी ने सोमवार को नेताजी इंडोर स्टेडियम में होने वाले कार्यक्रम रद्द करने का ऐलान किया है. बंगाल के स्कूल, कॉलेज सभी कल बंद रहेंगे. निजी और सरकार कार्यालयों में उपस्थिति 50 फीसदी कर दिए गये हैं. मुंबई और दिल्ली से मात्र दो दिन सोमवार और शुक्रवार फ्लाइट चलेगी.

मुख्य सचिव एचएक द्विवेदी ने कहा कि सीएम ममता बनर्जी ने पहले ही कहा था कि कुछ पाबंदियां लगाई जाएगी. ब्रिटेन से आने वाली फ्लाइट पर कल से रोक लगा दी है. अन्य देशों से आने वाले फ्लाइट के यात्रियों में 10 फीसदी RTPCR टेस्ट किया जाएगा तथा दूसरे देशों से अन्य देशों से आने वालों को RAT किया जाएगा.
कल से सभी स्कूल-कॉलेज और यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे
मुख्य सचिव ने कहा कि एक फरवरी से द्वारे सरकार लागू होगा. यह तीन जनवरी से लागू होना था. सभी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी बंद रहेंगे. सभी कार्यालय में 50 फीसदी ही उपस्थित रहेगी. सभी स्वीमिंग पुलिस, स्पा और ब्यूटी पार्लर बंद रहेंगे. पर्यटन स्थान, चिड़ियाखाना, सिनेमा हॉल बंद रहेंगे तथा शॉपिंग मॉल में 50 फीसदी की उपस्थित निर्धारित कर दी गई है. मीटिंग, हॉल और कांफ्रेंस में 50 फीसदी उपस्थिति रहेगी. लोकल ट्रेन 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी और शाम सात बजे तक चलेगी. मेट्रो भी 50 फीसदी क्षमता के साथ चलेगी.


कोलकाता में 11 माइक्रो कंटेंनमेंट जोन
अधिसूचना के अनुसार, 'मास्क पहनने, शारीरिक दूरी बनाए रखने और साफ-सफाई रखने के नियमों का हमेशा पालन करना अनिवार्य है.' हालांकि सरकार ने आधे कर्मचारियों के साथ निजी और सरकारी कार्यालयों को खोलने की अनुमति दे दी है. स्वास्थ्य सेवाओं, कानून-व्यवस्था और आवश्यक सेवाओं के अलावा हर तरह की आवाजाही तथा सार्वजनिक गतिविधियों पर प्रतिबंध रहेगा. आवश्यक सेवाओं में खेती और अन्य आपात सेवाएं शामिल हैं.' उन्होंने कहा कि कोलकाता में 11 माइक्रो कंटेंनमेंट जोन होगा. अन्य जिलों में भी इसी तरह का जोन बनाया जाएगा.


कोरोना प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने पर होगी कार्रवाई
अधिसूचना में कहा गया कि जिला प्रशासन, पुलिस आयुक्तालय और स्थानीय अधिकारी मास्क पहनने और सामाजिक दूरी बनाए रखने के राज्य के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करेंगे. ' प्रतिबंध उपायों के किसी भी उल्लंघन के खिलाफ आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 और भारतीय दंड संहिता की प्रासंगिक धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है.'
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story