- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Darjeeling: भूस्खलन के...
पश्चिम बंगाल
Darjeeling: भूस्खलन के कारण मकान ढहने से वृद्ध की मौत हुई
Admindelhi1
3 Oct 2024 3:49 PM IST

x
घटना गुरुवार सुबह दार्जिलिंग के ज़ोरबंगलो सुखियापोखरी ब्लॉक के प्लुंगडुंग गांव में हुई
दार्जिलिंग: पहाड़ी क्षेत्र में भारी बारिश के बीच भूस्खलन के कारण मकान ढहने से एक वृद्ध की मौत हो गई है। घटना गुरुवार सुबह दार्जिलिंग के ज़ोरबंगलो सुखियापोखरी ब्लॉक के प्लुंगडुंग गांव में हुई है। मृतक का नाम रघुबीर राय (79) है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक रात से लगातार हो रही बारिश के कारण सुबह प्लुंगडुंग गांव में भूस्खलन हो गया। इससे करीब पांच मकान ढह गए। इस दौरान घर में सो रहे एक बुजुर्ग की मौत मिट्टी में दबकर हो गयी। घटना के बाद रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और मिट्टी में दबे बुजुर्ग के शव को बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिला प्रशासन की ओर से बताया गया है कि ज़ोरबंगलो सुखियापोखरी के बीडीओ और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच कर युद्धकालीन स्तर पर मलबा हटाने का काम कर रहें है।
Tagsदार्जिलिंगभूस्खलनमकानढहनेवृद्धमौतपहाड़ी क्षेत्रभारी बारिशवृद्ध की मौतDarjeelinglandslidehousecollapseold mandeathhilly areaheavy rainold man's deathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newsSamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





