पश्चिम बंगाल

डंपर की चपेट में साइकिल चालक घायल

Shantanu Roy
24 Dec 2022 12:15 PM GMT
डंपर की चपेट में साइकिल चालक घायल
x
बड़ी खबर
कूचबिहार। डंपर की चपेट में आने से साइकिल चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना जिले के दिनहाटा में शुक्रवार दोपहर को घटी है। घायल व्यक्ति का नाम अंकुर साहा (50) है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर को पांच माथा मोड़ पर दिनहाटा शीतलबाड़ी चौपाथी की ओर से एक डंपर आ रहा था। उसी समय उसी दिशा से आ रही एक साइकिल चालक अनियंत्रित होकर एक बाइक से टकरा गई। जिससे बाइक सवार सड़क पर गिर गया।
पीछे चल रही डंपर की चपेट में आ गया। हालांकि उसे मामूली चोट आई। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल साइकिल चालक अंकुर साहा को दिनहाटा अस्पताल पहुंचाया। दूसरी तरफ, घटना के बाद डंपर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। वहीं, सूचना पर दिनहाटा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन को अपने कब्जे में लिया में लिया। दिनहाटा थाने की पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
Next Story