- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- कोलकाता टेस्ट में...
पश्चिम बंगाल
कोलकाता टेस्ट में उमड़ी भीड़, दर्शकों ने साझा किए अपने अनुभव
SHIDDHANT
15 Nov 2025 8:53 PM IST

x
Kolkata कोलकाता। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला जा रहा है। भारतीय टीम के गेंदबाजों ने टेस्ट मैच के दूसरे दिन शानदार गेंदबाजी कर इस मैच में मजबूत पकड़ बना ली है। मेजबान दक्षिण अफ्रीका के पास दूसरी पारी में 63 रनों की बढ़त है। हालांकि, मेजबान टीम ने 7 विकेट गंवा दिए हैं। टेस्ट के तीसरे दिन भारत की कोशिश होगी कि जल्द से जल्द शेष तीन विकेट लिए जाएं और जल्द ही लक्ष्य का पीछा करते हुए इस मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई जाए।
कोलकाता में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच खेले जा रहे इस टेस्ट मैच को देखने के लिए दूसरे दिन भारी संख्या में दर्शक पहुंचे। कुछ दर्शकों ने आईएएनएस के साथ बातचीत की। एक क्रिकेट प्रशंसक ने बताया कि भारत ने दूसरी पारी में शानदार गेंदबाजी की, जिसके दम पर हम इस मैच में मजबूत स्थिति में हैं। अगर मेजबान टीम को तीसरे दिन कम रन देकर आउट कर दिया जाए, तो भारत के बल्लेबाज आसानी से दूसरी पारी में रन चेज करते हुए जीत हासिल कर सकते हैं, और हमें उम्मीद है कि तीसरे दिन भारत कोलकाता टेस्ट जीत लेगा।
एक अन्य प्रशंसक ने कहा कि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टेस्ट मैच देखना काफी अच्छा लगता है। मैं पहली बार अंतरराष्ट्रीय मैच को लाइव देख रहा था; मुझे काफी अच्छा लगा। भारतीय गेंदबाजों ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, वह तारीफ के काबिल है। सिराज, जडेजा, और बुमराह जैसे गेंदबाजों की तारीफ करते हुए एक अन्य प्रशंसक ने कहा कि भारत ने अच्छा खेला, और अगर दक्षिण अफ्रीका जल्दी आउट हो जाता है, तो यह भारत के लिए अच्छा होगा। हर खिलाड़ी ने शत प्रतिशत दिया है; बुमराह और सिराज ने अच्छी गेंदबाजी की है। यह भारत का घरेलू मैदान है, इसीलिए भारत के पक्ष में मैच जीतने के लिए 70 फीसदी से ज्यादा चांस हैं।
एक अन्य प्रशंसक ने कहा कि तीसरे दिन का खेल देखने के लिए मैं बहुत ही उत्साहित हूं। हम चाहते हैं कि साउथ अफ्रीका जल्द ही ऑल आउट हो जाए। भारत आसानी से मैच जीते। लेकिन, साउथ अफ्रीका भी अच्छी टीम है; इनके गेंदबाज भी अच्छी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
Tagsकोलकाता टेस्टभारत बनाम दक्षिण अफ्रीकाईडन गार्डन्सक्रिकेटटेस्ट सीरीजभारतीय गेंदबाजसिराजजडेजाबुमराहदर्शकों की प्रतिक्रियामैच की तीसरी पारीरन चेज़अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटदर्शक उत्साहघरेलू मैदानजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारहिंन्दी समाचारजनताJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperjantasamachar newssamacharHindi news
Next Story





