पश्चिम बंगाल

CORONA BREAKING: देश में लॉकडाउन की वापसी, यहां 3 दिन रहेगा बंद

jantaserishta.com
27 Oct 2021 11:39 AM IST
CORONA BREAKING: देश में लॉकडाउन की वापसी, यहां 3 दिन रहेगा बंद
x

कोलकाता: देश में कोरोना का संक्रमण भले ही उतार पर हो, लेकिन कुछ इलाकों में अब ये दोबारा बढ़ने लगा है. देश के कई हिस्सों में कोरोना संक्रमण के मामलों में फिर बढ़ोतरी देखी जाने लगी है. पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले में सोनारपुर म्युनिसिपालिटी इलाके में 3 दिनों के लिए लॉकडाउन लगा दिया गया है. इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही छूट रहेगी.

दुर्गा पूजा के बाद से बंगाल में कोरोना के मामलों में एक बार बढ़ोतरी देखी गई है. ICMR की ओर से भी बंगाल सरकार ने कोरोना के बढ़ते मामलों पर चिंता जताते हुए चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में आईसीएमआर ने कहा है कि दुर्गा पूजा के बाद कोलकाता में कोरोना के मामलों में 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.
कोलकाता के अलावा बाकी दूसरे जिलों में भी कोविड के मामले बढ़ने लगे हैं. कोलकाता से सटे सोनारपुर इलाके में अब तक 19 कंटेन्मेंट जोन बनाए जा चुके हैं और यहां संक्रमण तेजी से फैल रहा है. इसे देखते ही यहां तीन दिन के लॉकडाउन की घोषणा की गई है.
हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक, पश्चिम बंगाल में मंगलवार को 806 नए केस सामने आए थे और 15 मरीजों की मौत हुई थी. इससे पहले सोमवार को यहां 805, रविवार को 989 और शनिवार को 974 मामले सामने आए थे. प्रदेश में अब तक कोरोना के 15.88 लाख मामले सामने आ चुके हैं और 19,081 लोगों की मौत हो चुकी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story