पश्चिम बंगाल

Cooch Behar: यमुना दीघि को मिलेगा नया रूप, सफाई अभियान में जुटे जनप्रतिनिधि

Admindelhi1
4 Aug 2026 10:14 AM IST
Cooch Behar: यमुना दीघि को मिलेगा नया रूप, सफाई अभियान में जुटे जनप्रतिनिधि
x
यमुना दीघि सफाई अभियान में स्पीकर ने दिया स्वच्छता का संदेश

कूचबिहार: ‘दीघियों के शहर’ की खोई विरासत को लौटाने के लिए अब खुद पश्चिम बंगाल विधानसभा स्पीकर रथींद्र बोस सोमवार को मैदान में उतर आए हैं। राजकालीन ऐतिहासिक पहचान रखने वाले उत्तर बंगाल के कूचबिहार को कभी ‘दीघियों का शहर’ कहा जाता था, लेकिन देखरेख के अभाव में आज अधिकांश जलाशयों की स्थिति जर्जर हो चुकी है।

इसी खोई हुई पहचान को फिर से जीवित करने के उद्देश्य से विधानसभा स्पीकर एवं कूचबिहार दक्षिण के विधायक रथींद्र बोस ने पहल की है। चुनाव के दौरान उन्होंने शहर की ऐतिहासिक दीघियों के पुनर्निर्माण और सौंदर्यीकरण का वादा किया था, जिसे अब जमीन पर उतारा जा रहा है।

सोमवार से आधिकारिक रूप से ‘दीघि सफाई अभियान’ की शुरुआत हुई। इस अभियान की शुरुआत कूचबिहार नगरपालिका और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से वार्ड नंबर 19 में स्थित ‘यमुना दीघि’ की सफाई से की गई, जो विधानसभा स्पीकर के घर के पास स्थित है।

इस अभियान का सबसे खास पहलू यह रहा कि नगर कर्मियों के साथ-साथ स्वयं विधानसभा स्पीकर रथींद्र बोस भी सफाई कार्य में सक्रिय रूप से शामिल हुए। उनके इस कदम को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह देखा गया।

प्रशासन का मानना है कि आने वाले दिनों में इस तरह के प्रयासों से कूचबिहार की ऐतिहासिक जलाशयों की पहचान फिर से स्थापित होगी और शहर की सौंदर्यता भी बढ़ेगी।

Next Story