- Home
- /
- राज्य
- /
- पश्चिम बंगाल
- /
- Cooch Behar: वाहन...
पश्चिम बंगाल
Cooch Behar: वाहन पलटने से महिला घायल, अस्पताल में भर्ती
Admindelhi1
20 Aug 2025 6:56 PM IST

x
कूचबिहार: ई-रिक्शा (टोटो) पर सवार होकर अपने दो बच्चों के साथ जा रही एक महिला हादसे का शिकार हो गई है। टोटो बीच सड़क पर पलटने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई जबकि बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना बुधवार दोपहर जिले के दिनहाटा झूरीपाड़ा रोड पर हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आज एक टोटो स्टेशन चौपाथी से झूरीपाड़ा रोड की ओर आ रहा था। तभी सड़क किनारे एक गड्ढे में उसका पहिया फंस गया और टोटो अनियंत्रित होकर पलट गया। उस समय टोटो में एक महिला अपने दो बच्चों के साथ बैठी थी। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय निवासियों ने महिला को टोटो से बाहर निकाला और उसे दिनहाटा महकमा अस्पताल पहुंचाया। इस बीच स्थानीय लोगों ने सड़क की खराब हालत पर गहरा रोष व्यक्त किया है।
Tagsपश्चिम बंगालकूचबिहारवाहनपलटनेमहिलाघायलअस्पतालभर्तीWest BengalCooch BeharVehicleOverturnedWomanInjuredHospitalAdmittedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





